ज़ख़्म को मरहम करेंगे आप रहने दीजिए
By farooque-adilJanuary 2, 2024
ज़ख़्म को मरहम करेंगे आप रहने दीजिए
काम ये भी हम करेंगे आप रहने दीजिए
ख़ैरियत को आप आए तो बड़ी हैरत हुई
दुख हमारा कम करेंगे आप रहने दीजिए
आप ने आँसू दिए हैं और अब मेरे लिए
आप आँखें नम करेंगे आप रहने दीजिए
'इश्क़ का मुझ को मरज़ है क्या दवा और क्या दु'आ
पढ़ के क्या क्या दम करेंगे आप रहने दीजिए
आप की फ़ितरत में है वा'दा-ख़िलाफ़ी इस लिए
'अहद-ओ-पैमाँ हम करेंगे आप रहने दीजिए
आप की आँखों के आँसू अब हमारे नाम हैं
हम इन्हें शबनम करेंगे आप रहने दीजिए
कामयाबी के लिए 'फ़ारूक़' लाज़िम है यही
'अज़्म को मोहकम करेंगे आप रहने दीजिए
काम ये भी हम करेंगे आप रहने दीजिए
ख़ैरियत को आप आए तो बड़ी हैरत हुई
दुख हमारा कम करेंगे आप रहने दीजिए
आप ने आँसू दिए हैं और अब मेरे लिए
आप आँखें नम करेंगे आप रहने दीजिए
'इश्क़ का मुझ को मरज़ है क्या दवा और क्या दु'आ
पढ़ के क्या क्या दम करेंगे आप रहने दीजिए
आप की फ़ितरत में है वा'दा-ख़िलाफ़ी इस लिए
'अहद-ओ-पैमाँ हम करेंगे आप रहने दीजिए
आप की आँखों के आँसू अब हमारे नाम हैं
हम इन्हें शबनम करेंगे आप रहने दीजिए
कामयाबी के लिए 'फ़ारूक़' लाज़िम है यही
'अज़्म को मोहकम करेंगे आप रहने दीजिए
85380 viewsghazal • Hindi