अब नहीं लौटना

By shariq-kaifiFebruary 29, 2024
मैं बहुत दूर था
जब पुकारा गया हाज़िरी के लिए
डॉक्टर
एक ठंडा बदन


तेज़ बिजली के झटके
अब मगर मुझ में उस जिस्म को
गर्म करने की कोई भी ख़्वाहिश न थी
ज़िंदगी कट गई


ढूँडते ढूँडते वो रजिस्टर
कि जिस में मिरा नाम मौजूद हो
और मिरी हाज़िरी लग सके
पर किसी ने पुकारा नहीं मेरा नाम


नहीं लौटना
अब मुझे इस ज़मीं पर नहीं लौटना
हाज़िरी के बग़ैर
इस ज़मीं से मिरा लौटना ही ये साबित करेगा


कि मैं इक फ़रिश्ता था
और इस जहाँ में ग़लत आ गया था
39041 viewsnazmHindi