गुड़िया

By hafeez-aatishJanuary 3, 2024
नन्ही कपड़े की मा'सूम गुड़िया
काले डोरे की चमकीली आँखें
सूखे बालों की ख़मदार चोटी
डाले गर्दन में काला दुपट्टा


मेरी जानिब लपकती हुई सी
बाँहें फैलाए कुछ मुंतज़िर सी
रोज़ की तरह बैठी हुई है
गोद में कब से वो अलमारी की


59401 viewsnazmHindi