है तो है
By ata-ur-rahman-tariqJanuary 19, 2024
चप्पा-चप्पा घूम कर आने की हसरत है तो है
दोस्तो मिर्रीख़ पर जाने की हसरत है तो है
जो नहीं पाया उसे पाने की हसरत है तो है
दिल है दीवाना ये दीवाने की हसरत है तो है
बाग़ से टलता नहीं कम्बख़्त माली हाए हाए
तोड़ कर ख़ूबानियाँ खाने की हसरत है तो है
धौल-धप्पा मौज-मस्ती शोख़ियाँ अटखेलियाँ
अपना कारोबार फैलाने की हसरत है तो है
शाम को मिलना ज़रा फूटबाल के मैदान में
मा'रका फिर कोई गरमाने की हसरत है तो है
दाद अपने फ़न की 'तारिक़' दे पड़ोसी या न दे
छत पे आधी रात को गाने की हसरत है तो है

78870 viewsnazm • Hindi