इम्कान

By hafeez-aatishJanuary 3, 2024
दीवारों की रंगत बदली
ईंटों की दर्ज़ों में
घास उग आई
आँगन में


मलबे के ढेर पड़े हैं
जो इन महल-नुमा दीवारों पर
लेटे
जाने किन किन पर साया करते हैं


मौसम की तब्दीली पर
ख़ुश होते हैं
बरसातों में नहा लेते हैं
अब ये खंडरों की शक्लों में


बदल गए हैं
अब इन की नीलामी होगी
और खुदेंगी
नई ता’मीरों की


बुनियादें
25684 viewsnazmHindi