कब्बडी का गीत
By nishat-kishtwadiJanuary 4, 2024
आओ कब्बडी खेलें भय्या
खेल यही है सीधा-सादा
हामिद नासिर चूनी राधा
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
नासिर भय्या आगे आओ
साथ मिरे तुम हाथ मिलाओ
अपना सारा ज़ोर दिखाओ
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
देखो हामिद चूनी आया
अमजद भी मैदाँ में निकला
शेर ने हाथी को ललकारा
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
टीम हमारी जोश में आई
ताक़त अपनी ख़ूब दिखाई
यास हरीफ़ों पर है छाई
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
छोड़ो भी तुम बातें सारी
आई है अब मेरी बारी
क्यूँकर होगी जीत तुम्हारी
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
चुन्नू को मैं क्यूँकर छोड़ूँ
हाथ लगे तो हाथ मरोड़ूँ
मुन्नू की भी हडियाँ तोड़ूँ
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
वाह रे हम तो जीत गए हैं
और वो मैदाँ छोड़ रहे हैं
लो हम फिर उन से कहते हैं
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
खेल यही है सीधा-सादा
हामिद नासिर चूनी राधा
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
नासिर भय्या आगे आओ
साथ मिरे तुम हाथ मिलाओ
अपना सारा ज़ोर दिखाओ
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
देखो हामिद चूनी आया
अमजद भी मैदाँ में निकला
शेर ने हाथी को ललकारा
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
टीम हमारी जोश में आई
ताक़त अपनी ख़ूब दिखाई
यास हरीफ़ों पर है छाई
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
छोड़ो भी तुम बातें सारी
आई है अब मेरी बारी
क्यूँकर होगी जीत तुम्हारी
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
चुन्नू को मैं क्यूँकर छोड़ूँ
हाथ लगे तो हाथ मरोड़ूँ
मुन्नू की भी हडियाँ तोड़ूँ
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
वाह रे हम तो जीत गए हैं
और वो मैदाँ छोड़ रहे हैं
लो हम फिर उन से कहते हैं
आओ कब्बडी खेलें भय्या
आओ कब्बडी खेलें
94168 viewsnazm • Hindi