कितने बघार

By ata-ur-rahman-tariqFebruary 5, 2024
सुन सहेली सुन
बातें न बघार
खाना मज़ेदार हो
बनाना मज़ेदार


एक दो तीन चार
कितने हैं बघार
राई का बघार
ज़ीरे का बघार


मेथी का बघार
हींग का बघार
कलौंजी का बघार
प्याज़ का बघार


लहसन का बघार
मिर्ची का बघार
कड़ी पत्ते का बघार
लौंग का बघार


इलाइची का बघार
सुन सहेली सुन
शेख़ी न बघार
दस्तरख़्वान है तैयार


23812 viewsnazmHindi