उलझन

By badr-muneerJanuary 2, 2024
मेरा बच्चा देख रहा था इक लड़की को मुड़-मुड़ के
मैं ने पूछा किस शय ने तुम को हैरत में डाला है
बच्चा हैरानी से बोला समझ नहीं आती मुझ को
गोरे मुखड़े वाली के हाथों का रंग क्यों काला है


17609 viewsqitaHindi