हर घड़ी मेहरबान रहने दो

हर घड़ी मेहरबान रहने दो
सौ तरह के गुमान रहने दो

इश्क़ को इम्तिहान क्या मतलब
इश्क़ में इम्तिहान रहने दो

मेरे हिस्से में बिजलियाँ आईं
कौन था बाग़बान रहने दो

बात ऐसी करो कि हो मतलब
ये ज़मीन आसमान रहने दो

कोई वा'दा कभी निभाया है
ये सियासी बयान रहने दो

तुम को परवाज़ की है फ़िक्र 'अंजुम'
तंग है आसमान रहने दो


Don't have an account? Sign up

Forgot your password?

Error message here!

Error message here!

Hide Error message here!

Error message here!

OR
OR

Lost your password? Please enter your email address. You will receive a link to create a new password.

Error message here!

Back to log-in

Close