ज़ख़्मी दिन और रात रहेंगे कितने दिन दहशत में लम्हात रहेंगे कितने दिन हर पतझड़ के बाद है मौसम फूलों का ख़ाली अपने हाथ रहेंगे कितने दिन कितनी साँसें किस के पास हैं क्या मा'लूम हम तुम दोनों साथ रहेंगे कितने दिन पढ़ने वाले चेहरा भी पढ़ लेते हैं पोशीदा हालात रहेंगे कितने दिन कितने दिन तक वो दिन अपने साथ रहे ये दिन अपने साथ रहेंगे कितने दिन