कुंज कुंज नग़्मा-ज़न बसंत आ गई अब सजेगी अंजुमन बसंत आ गई उड़ रहे हैं शहर में पतंग रंग रंग जगमगा उठा गगन बसंत आ गई मोहने लुभाने वाले प्यारे प्यारे लोग देखना चमन चमन बसंत आ गई सब्ज़ खेतियों पे फिर निखार आ गया ले के ज़र्द पैरहन बसंत आ गई पिछले साल के मलाल दिल से मिट गए ले के फिर नई चुभन बसंत आ गई