अकबर इलाहाबादी दिल्ली में ख़्वाजा हसन निज़ामी के हाँ मेहमान थे। सब लोग खाना खाने लगे तो आलू की तरकारी अकबर को बहुत पसंद आई। उन्होंने ख़्वाजा साहिब की दुख़्तर (बेटी) हूर बानो से (जो खाना खिला रही थी) पूछा कि बड़े अच्छे आलू हैं। कहाँ से आए हैं? उसने जवाब दिया कि मेरे ख़ालू बाज़ार से लाए हैं। इस पर अकबर ने तुरंत ये शे’रपढ़ा लाए हैं ढूंढ के बाज़ार से आलू अच्छे इसमें कुछ शक नहीं हैं हूर के ख़ालू अच्छे