अक्का बक्का तीन तड़क्का अक्का बक्का तीन तड़क्का पढ़ा नहीं तो फिर क्या लिक्खा तीर नहीं था चला है तुक्का आख़िर में सब हक्का-बक्का रुक गई गाड़ी पंक्चर चक्का अक्का बक्का तीन तड़क्का बढ़ने वाला आगे आए सुस्ती से पीछे रह जाए भीड़ में रह कर खाए धक्का ये तो है दस्तूर सड़क का अक्का बक्का तीन तड़क्का मेहनत हम दिन रात करेंगे सब से अच्छी बात करेंगे ख़ुशियों की बरसात करेंगे हम ने इरादा किया है पक्का अक्का बक्का तीन तड़क्का