भारत माता By Nazm << एक दिन की बादशाही चाँद >> धरती जो हम को देती अन्न वही तो है भारत का धन सोना उगले अपनी धरती बरसे उमड उमड कर हर घन लहराए झंडा ये तिरंगा गाते जाएँ हम जन मन गन देश का मेरे नाम हो ऊँचा चाहे भारत का हर इक जन भारत माता की जय बोलें इस पर वारें अपना तन-मन Share on: