हम आगे बढ़ते जाएँ

जीवन तो बहता दरिया है सुख दुख इस की मौजें
हम तुम दोनों मिल कर अपनी प्यार की मंज़िल खोजें

पहले छेड़ें तान सुरीली
फिर पतवार उठाएँ

लहर लहर मस्ती में नाचे
ऐसा नग़्मा गाएँ

हम आगे बढ़ते जाएँ हम आगे बढ़ते जाएँ
जीवन तो है घोर अंधेरा और हज़ारों घातें

प्यार के सूरज से डरती हैं ग़म की काली रातें
दूर करें मन का अँधियारा

डगर डगर उजयारा फैले
ऐसा नग़्मा गाएँ

हम आगे बढ़ते जाएँ हम आगे बढ़ते जाएँ
जीवन तो है एक पहेली जो बूझे वो दाना

उस ने दुनिया जीत ली सारी जो ख़ुद को पहचाना
ख़ुद की ये पहचान जहाँ में

लोगों को सिखलाएँ
इंसानों की शान बढ़ा दे

ऐसा नग़्मा गाएँ
हम आगे बढ़ते जाएँ हम आगे बढ़ते जाएँ

जीवन तो इक सन्नाटा है जैसे गहरा राज़
तोड़ेगी इस ख़ामोशी को प्यार भरी आवाज़

प्यार भरी आवाज़ यही हम
दुनिया में फैलाएँ

जीना जो आसान बना दे
ऐसा नग़्मा गाएँ

हम आगे बढ़ते जाएँ हम आगे बढ़ते जाएँ
जीवन तो माया बंधन है दूर रहे वो जोगी

इस जग में जब ये हालत है फिर आगे क्या होगी
जो बैठा है छोड़ के दुनिया

आओ उसे समझाएँ
पत्थर को जो मोम बना दे

ऐसा नग़्मा गाएँ
हम आगे बढ़ते जाएँ हम आगे बढ़ते जाएँ

जीवन तो सुनसान नगर है अनजानी हैं राहें
प्रेम-डगर को ढूँड रही हैं चारों सम्त निगाहें

नज़रों की इस हैरानी को
दूर करें मुस्काएँ

आँखों को पुर-कैफ़ बना दे
ऐसा नग़्मा गाएँ

हम आगे बढ़ते जाएँ हम आगे बढ़ते जाएँ


Don't have an account? Sign up

Forgot your password?

Error message here!

Error message here!

Hide Error message here!

Error message here!

OR
OR

Lost your password? Please enter your email address. You will receive a link to create a new password.

Error message here!

Back to log-in

Close