नन्हा थर्मस नन्ही गैस और नन्हा नाश्ते दान छोटे छोटे बबवे और ये उन के भाई-जान चीनी के दारोग़ा जी और दफ़्ती के दरबान लाई हैं अपने साथ हमारे वास्ते ये सामान आईं ममानी-जान हमारी आईं ममानी-जान आईं ममानी-जान टीन का उल्लू मोम का बौना लकड़ी की बंदूक़ कपड़े के इक जक्कड़-ख़ाँ और शीशे का बेरूक़ पीतल के कुछ सारस बगुले जादू का संदूक़ खेल खिलौनों से हैं सजे सब कमरे और दालान आईं ममानी-जान हमारी आईं ममानी-जान आईं ममानी-जान गाँव का मुखिया शहर का भिश्ती जंगल का लंगूर लंदन का अंग्रेज़ बहादुर भारत का मज़दूर मिट्टी के ये सेब शरीफ़े काग़ज़ के अंगूर पा कर ये रंगीन खिलौने क्यूँ न हो ख़ुश 'इरफ़ान' आईं ममानी-जान हमारी आईं ममानी-जान आईं ममानी-जान