दिल के ज़ख़्म दिखाएँ क्या आईना बन जाएँ क्या लौट के बुद्धू घर को आए हम भी वापस आएँ क्या चाक-गरेबाँ घूमें क्यों हम दीवाने कहलाएँ क्या सारी विरासत बेच चुके हैं एक ज़मीर बचाएँ क्या फिर ठोकर में दुनिया होगी फिर कम्बल फैलाएँ क्या हम-साए के घर में फ़ाक़ा खा-पी कर सो जाएँ क्या सारी दुनिया रौशन करने दिल के दाग़ जलाएँ क्या 'नज़्र' की पर्दा-दारी समझो अब नंगे हो जाएँ क्या