हुस्न-ओ-उलफ़त की कहानी क्या है क्या बताएँ कि जवानी क्या है तेरी ज़ुल्फ़ों से महकता है जहाँ मुश्क क्या रात की रानी क्या है चंद इल्ज़ाम जुनूँ के वर्ना और दो दिन की जवानी क्या है तेरे दामन का भरम रखते हैं अश्क क्या चीज़ है पानी क्या है तेरे होंटों से हुआ दिल सैराब प्यास क्या तिश्ना-दहानी क्या है जुम्बिश-ए-लब को तरसता है 'अयाज़' पूछते क्या हो कहानी क्या है