काविशों से अमाँ मिले न मिले फिर तिरा आस्ताँ मिले न मिले अब क़फ़स ही को आशियाँ कहिए राहत-ए-आशियाँ मिले न मिले दिल से रहते हैं मशवरे दिन रात हम-सुख़न हम-ज़बाँ मिले न मिले महव-ए-फ़रियाद हम हैं आज कि फिर फ़ुर्सत-ए-यक-फ़ुग़ाँ मिले न मिले अलम-ए-आह सर-बुलंद है आज कल हमारा निशाँ मिले न मिले तू तो बेताब है मगर ऐ दिल हो के वो मेहरबाँ मिले न मिले ये ग़ज़ल 'जोश' को सुना 'महरूम' फिर कोई नुक्ता-दाँ मिले न मिले