सहर ख़्वाब-ए-हसीं से बाहर आ लज़्ज़त-ए-बे-यक़ीं से बाहर आ जुज़्व-ए-तूफ़ाँ नहीं तो क़तरा क्या मौजा-ए-तह-नशीं से बाहर आ फिर स्वयंवर रचे धनुष टूटे आ दरून-ए-ज़मीं से बाहर आ बाब-ए-मह खोल या दरीचा-ए-मेहर मेरी ख़ातिर कहीं से बाहर आ कैसे दूँ मैं सुजूद-ए-जाँ का हिसाब दाग़-ए-पिन्हाँ जबीं से बाहर आ दिल की राहों में सरहदें कैसी ख़त-कशीदा ज़मीं से बाहर आ नीलगूँ हो चुका हूँ मैं कब का अब मिरी आस्तीं से बाहर आ