कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान कल ये महकते फूल बनेंगे आज हैं नन्ही कलियाँ साया उन पर किए हुए हैं आशाओं की परियाँ ज़हरीले काँटों से न उलझें ये नन्ही सी जान कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान नन्ही मुन्नी कोमल कलियाँ कहीं न मुरझा जाएँ ख़ुश्बू महके क्यारी क्यारी महकें और महकाएँ गुलशन के सब रखवालों पर फ़र्ज़ है उन का ध्यान कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान जीवन में उजयाला इन से ये धरती के तारे गोरे हैं या काले हैं ये बच्चे प्यारे प्यारे माओं की ममता से पूछो सब हैं एक समान कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान बस्ती बस्ती नगर नगर ये अमृत जल बरसाओ जीवन जोत जलाओ हर सू इल्म का दीप जलाओ जब हों बड़े ये आज के बच्चे निकलें सब विद्वान कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान सेहत की सुंदरता पाएँ सब को रंग-ओ-रूप मिले ताज़ा हवा भरपूर ग़िज़ा हो इन को सुनहरी धूप मिले फूले फले परवान चढ़े ये भारत की संतान कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान अम्न की ठंडी छाँव में खेलें इन को सब का प्यार मिले दुख न इन्हें पहुँचाए कोई इन को सुखी संसार मिले देस की सारी माएँ दिल में रखती हैं अरमान कैसी सुहानी कैसी रसीली बच्चों की मुस्कान हँसते और मुस्काते बच्चे भारत देस की शान