वो देखो वो निकला चाँद अम्माँ तुम ने देखा चाँद ये भी क्या बच्चा है अम्माँ छोटा सा मुन्ना सा चाँद इतना दुबला इतना पतला कब होता है ऐसा चाँद अमाँ उस दिन जो निकला था वो था गोल बड़ा सा चाँद बादल से हँस हँस कर उस दिन कैसा खेल रहा था चाँद छुप जाता था निकल आता था करता था ये तमाशा चाँद अपने बच्चे को भेजा है घर में बैठा होगा चाँद ये भी इक दिन बन जाएगा अच्छा गोल बड़ा सा चाँद अच्छा अमाँ कल क्यों तुम ने मुझ को कहा था मेरा चाँद