चाँद सुनाए जंगल-नामा रंग जमाए जंगल-नामा गैंडा आया हाथी आया जंगल का हर साथी आया सब को भाए जंगल-नामा चाँद सुनाए जंगल-नामा लोमड़ी दूर की कौड़ी लाई हिरनी दौड़ी दौड़ी आई खींच के लाए जंगल-नामा चाँद सुनाए जंगल-नामा चीता सोच की वादी में गुम रह रह कर हिलती जाए दुम ख़्वाब दिखाए जंगल-नामा चाँद सुनाए जंगल-नामा