जन्नत की गोया तस्वीर देखो तस्वीर कैसी कश्मीर देखो कश्मीर देखो दिलकश नज़ारे कश्मीर के हैं कुल सीन प्यारे कश्मीर के हैं कश्मीर देखो शफ़्फ़ाफ़ नहरें बल खाने वाली काली घटाएँ लहराने वाली कश्मीर देखो हैं बाग़ इस के शादाब कैसे और फूल फल हैं नायाब कैसे कश्मीर देखो बाग़ और बनों पर छाए हैं बादल घिर घिर के कैसे आए हैं बादल कश्मीर देखो ये सरज़मीं भी कितनी हसीं है कश्मीर क्या है ख़ुल्द-ए-बरीं है कश्मीर देखो जन्नत का टुकड़ा सब कियारियाँ हैं क्या ख़ूबसूरत फुल-वारियाँ हैं कश्मीर देखो सारे जहाँ की ज़ीनत है कश्मीर हिन्दोस्ताँ की जन्नत है कश्मीर देखो कश्मीर देखो