काली काली इस की घटाएँ ठंडी ठंडी इस की हवाएँ प्यारी प्यारी इस की फ़ज़ाएँ बाँकी बाँकी इस की अदाएँ सब से अच्छा देस हमारा सब से प्यारा देस हमारा उजली उजली नहरें जारी निर्मल जल की शोभा न्यारी प्यारे इस के सब नर-नारी वारी इस पर जान हमारी सब से अच्छा देस हमारा सब से प्यारा देस हमारा सुब्ह का मंज़र प्यारा प्यारा सूरज जैसे लाल अंगारा चंद्रमा कुछ और भी न्यारा मोती हीरा इक इक तारा सब से अच्छा देस हमारा सब से प्यारा देस हमारा गर्मी और सर्दी की बहारें बरखा-रुत के मेंह की फुवारें फूलों की रंगीन क़तारें दरियाओं की दूध सी धारें सब से अच्छा देस हमारा सब से प्यारा देस हमारा ख़ित्ता इक कश्मीर यहाँ है ख़ूबी इस की सब पे अयाँ है ऐसा ख़ित्ता और कहाँ है दुनिया में ये बाग़-ए-जिनाँ है सब से अच्छा देस हमारा सब से प्यारा देस हमारा आओ देस पे तन-मन वारें देस की हालत दिल से सुधारें देस के हर तबक़े को उभारें 'नय्यर' फिर सब मिल के पुकारें सब से अच्छा देस हमारा सब से प्यारा देस हमारा