इक तमन्ना है ख़मोशी के कटहरे कितने

इक तमन्ना है ख़मोशी के कटहरे कितने
दिल की दहलीज़ पे एहसास के पहरे कितने

कितने गहरे हैं कि इक उम्र लगी भरने में
वैसे लगते हैं सभी ज़ख़्म इकहरे कितने

सब ने देखे मिरे होंटों पे तबस्सुम के गुलाब
किस ने देखा है मिरे ज़ख़्म हैं गहरे कितने

कितने अरमाँ का लहू इन में बसा है 'सय्यद'
यूँ तो लगते हैं सभी ख़्वाब सुनहरे कितने


Don't have an account? Sign up

Forgot your password?

Error message here!

Error message here!

Hide Error message here!

Error message here!

OR
OR

Lost your password? Please enter your email address. You will receive a link to create a new password.

Error message here!

Back to log-in

Close