दुनिया से लड़ाई झगड़ा ये मिट जाए सब अल्लाह करे मिल-जुल के रहें दुनिया वाले दुनिया में अब अल्लाह करे इल्म और अदब से इंसाँ में सच-मुच इंसानियत आती है जो इल्म-ओ-अदब से कोरे हैं सीखें वो अदब अल्लाह करे अल्लाह के बंदे हम सब हैं अल्लाह के बंदे बन के रहें अल्लाह का बंदा बनने का आ जाए ढब अल्लाह करे अल्लाह की मर्ज़ी अपनाएँ अपनाएँ और फैलाएँ भी यूरोप अफ़्रीक़ा अमरीका जापान-ओ-अरब अल्लाह करे