मुर्ग़ी आई अण्डा ले कर बंदर आया डंडा ले कर आए तोते झंडा ले कर गौरय्या सरकंडा ले कर आई मैना साड़ी ले कर बकरा आया दाढी ले कर हाथी आए गाड़ी ले कर भालू कच्ची ताड़ी ले कर बुलबुल आई गजरा ले कर कव्वा आया कजरा ले कर घड़ियाल आए बजरा ले कर कछवे-साहिब शजरा ले कर मोरनी आई जल्वा ले कर चेता आया बलवा ले कर गाएँ आईं हल्वा ले कर टिड्डी मन और सल्वा ले कर हिरनी आई छलांगें ले कर दुम्बा आया टांगें ले कर सांभर आए जांघें ले कर झींगुर रें-रें माँगें ले कर कोयल आई कू-कू ले कर नेवला आया झाड़ू ले कर गिरगिट आए जादू ले कर आई छछूंदर ख़ुश्बू ले कर मकड़ी आई तमाशे ले कर भैंसा आया ताशे ले कर चीतल खेल तमाशे ले कर च्यूँटी गुड़ दो-माशे ले कर चील आई छन्ताई ले कर लडडू उल्लू भाई ले कर ख़रगोश आए दुलाई ले कर और गधे शहनाई ले कर जी हाँ इतने ठाट-बाट से पानी पी कर घाट घाट से चूहे की बारात चली दिल्ली से मेवात चली