सब से प्यारा देस हमारा सब से न्यारा देस हमारा आँख का तारा देस हमारा दिल का सहारा देस हमारा आओ माँगें मिल के दुआएँ देस के अच्छे दिन आ जाएँ मक़्सद हो ये आज हमारा देस में हो अब राज हमारा हुक्म हमारा बाज हमारा देस बने सरताज हमारा देस रहे आबाद हमेशा देस रहे आज़ाद हमेशा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई हो जाएँ सब भाई भाई देस के हों दिल से शैदाई सब ही चाहें सब की भलाई या-रब ये मसरूर रहें सब फ़िक्र से ग़म से दूर रहें सब आपस के सब झगड़े भूलें जग में ख़ूब फलें और फूलें ख़ुशियों के झूलों में झूलें ऐसे उड़ें आकाश को छू लें सब से ऊँचा चढ़ के दिखाएँ सब से आगे बढ़ के दिखाएँ मिल कर ये इक़रार करें सब दिल से वतन को प्यार करें सब सोतों को बेदार करें सब क़ौम का बेड़ा पार करें सब जब तक जान रहे इस तन में देस प्रेम बसा हो मन में बात ये मेरी दाता रखना देस की मेरे शोभा रखना बोल को इस के बाला रखना ऊँचा इस का झंडा रखना 'नय्यर' शोहरा आम हो इस का दुनिया भर में नाम हो इस का