बात ये सारे जग पे अयाँ है देस हमारा बाग़-ए-जिनाँ है हम सब की इज़्ज़त का निशाँ है नाम इस देस का हिन्दोस्ताँ है प्यारा प्यारा देस हमारा देस हमारा प्यारा प्यारा आब-ओ-हवा है ख़ूब यहाँ की दिल की ज़मीं महबूब यहाँ की हर हर शय मर्ग़ूब यहाँ की आज़ादी मतलूब यहाँ की प्यारा प्यारा देस हमारा देस हमारा प्यारा प्यार सुब्ह-ए-बनारस इस की प्यारी शाम अवध की इस में न्यारी गंगा जमुना दरिया जारी इस की शोभा के बलिहारी प्यारा प्यारा देस हमारा देस हमारा प्यारा प्यारा हर वादी ज़रख़ेज़ यहाँ की हर खेती ज़र-रेज़ यहाँ की धूप मसर्रत-बेज़ यहाँ की सर्दी दिल-आवेज़ यहाँ की प्यारा प्यारा देस हमारा देस हमारा प्यारा प्यारा आओ देस के हम गुन गाएँ देस की ख़िदमत कर के दिखाएँ देस का अपने मान बढ़ाएँ शेर ये 'नय्यर' का दोहराएँ प्यारा प्यारा देस हमारा देस हमारा प्यारा प्यारा